जयपुर सरकारी नौकरियों का इंतजार करने रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है।
शिक्षा के साथ ही कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग में भर्तियों के लिए
प्रक्रिया शुरू हो गई है। .कृषि पशुपालन में करीब 5750 पदों पर भर्तियां की
जाएंगी जबकि शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम के लिए 26
हजार पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रीट के प्रथम लेवल का
परिणाम जारी होने के बाद अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी लेवल
वन के 26 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। गैर अनुसूचित
क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक एवं
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती—2018 के तहत नॉन टीएसपी एरिया
के लिए 20 हजार 497 तथा टीएसपी एरिया के लिए 5 हजार 503 पदों पर भर्ती शुरू
कर दी गई है। इनमें सामान्य शिक्षा के साथ ही विशेष शिक्षा के पद भी रखे
गए हैं। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 14
अप्रेल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रेल से 30 अप्रेल की मध्य रात्रि तक
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत तृतीय श्रेणी
अध्यापक लेवल प्रथम के सामान्य शिक्षा के 19 हजार 819 पदों तथा विशेष
शिक्षा के 678 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसी प्रकार अनुसूचित
क्षेत्र (टीएसपी एरिया) तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम के सामान्य शिक्षा
के 5 हजार 431 पदों तथा तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल प्रथम विशेष शिक्षा के
अन्तर्गत 72 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कृषि पशुपालन में 5750 भर्तियां
कृषि एवं पशुपालन
में कुछ पदों के लिए भर्ती आयोगों को अभ्यर्थना भेजने के साथ ही कुछ पदों
के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी
ने बताया कि कृषि विभाग में कुल 2420 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें से
1288 पदों के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। इनमें कृषि पर्यवेक्षक
के एक हजार बियासी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ
एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेज दी गई है। जबकि 750 पदों
के लिए वित्त विभाग से पहले ही अनुमति मिल गई थी। कृषि मंत्री ने बताया कि
पशुपालन विभाग में करीब 3100 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें पशुधन सहायकों
के 2077 पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही पशुचिकित्सकों के 900 पदों के लिए
भी भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। मत्स्य
विभाग में एफडीओ, एएफडीओ, इंस्पेक्टर और फिशरमैन के कुल 176 पदों पर
भर्तियां होंगी। भर्तियों के लिए आरपीएससी और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को
अभ्यर्थना भिजवाने की प्रक्रिया जारी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग