सर्वर ने बढ़ाई बेरोजगारों की धड़कन
सीकर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती
के द्वितीय लेवल का परिणाम जारी होने के बाद बुधवार को भी ज्यादातर
बेरोजगारों की खुशियां सर्वर डाउन में उलझी रही।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की
साइट का सर्वर दिनभर डाउन रहा। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थी दिनभर परिणाम नहीं
देख सके। अभ्यर्थियों ने बोर्ड कार्यालय में भी फोन किए लेकिन कोई जवाब
नहीं मिला।
हालांकि देर रात सर्वर की गति बढऩे से अभ्यर्थियों को राहत
मिली। दूसरी तरफ रीट परीक्षा में सफल रहने वाले अभ्यर्थी विषयों व जिलों
के हिसाब से गणित लगाने की तैयारी में लगे रहे। लेकिन जिलों के पदों का
गणित जारी नहीं हो सका। इधर, प्रांरभिक शिक्षा विभाग का कहना है कि गुरुवार
तक सभी विषयों के जिलेवार पदों का गणित जारी कर दिया जाएगा। वहीं भर्ती के
संभावित कट ऑफ को लेकर पत्रिका ने एक्सपर्ट से बातचीत की है। इसमें कई
विषयों में कट ऑफ कम होने की संभावना है।
पिछली भर्ती में ऊंची
तृतीय
श्रेणी शिक्षक भर्ती के लेवल द्वितीय में कई विषयों की कट ऑफ काफी हाई रही
थी। अंग्रेजी की ६५.२९, हिन्दी की ७४.५५ व गणित विज्ञान की ७५.८० फीसदी कट
ऑफ रही। पिछली भर्ती में सामाजिक विज्ञान विषय के पद नहीं थे। एक्सपर्ट
राजीव बगडि़या व अरविन्द भास्कर का कहना है कि पदों की संख्या अधिक होने का
भर्ती कट ऑफ का ग्राफ नीचे आएगा। वहीं एक्सपर्ट राजेश सिंवर का कहना है कि
रीट प्रथम व द्वितीय लेवल की साथ ही भर्ती होने के कारण कुछ अभ्यर्थी
प्रथम से द्वितीय लेवल में भी डायवर्ट होंगे, इससे भी कट ऑफ प्रभावित होगी।
सामाजिक विज्ञाान में ज्यादा,अंग्रेजी में कम
रीट
प्रथम लेवल में सामाजिक विज्ञान विषय में पद कम होने और अभ्यर्थी ज्यादा
होने के कारण कट ऑफ बढऩे की संभावना है। वहीं अंग्रेजी विषय के पद ज्यादा
होने और अभ्यर्थी कम होने के कारण पिछले भर्तियों के मुकाबले कट ऑफ गिरने
की संभावना है। इसी तरह हिन्दी व संस्कृत में भी कट ऑफ औसत रहेगी। विशेष
शिक्षा के सभी विषयों में कट ऑफ पिछले वर्ष से काफी कम रहने की संभावना है।
रीट प्रथम लेवल की सुनवाई गुरुवार को होगी। रीट प्रथमल लेवल की सुनवाई पर
सभी की निगाह टिकी हुई है।
वर्ष २०१६ का गणित
विषय पद कट ऑफ
अंग्रेजी ४९४० ६५.२९
हिन्दी १०० ७४.५५
गणित-विज्ञान ९२७ ४५.८०
वर्ष २०१८ का गणित
विषय पद कट ऑफ संभावित
अंग्रेजी: ९१७८ ६२-६४
सा. अध्ययन: २८०० ६८-७३
हिन्दी: ४७६२ ६८-७१
गणित-विज्ञान: ५७२८ ६८-७२
संस्कृत: ६२३ ६९-७४
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!