श्रीगंगानगर| वर्ष 1998 में चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों
का मामला जयपुर सचिवालय में उठाया गया है। प्रमुख सचिव नरेश पाल गंगवार की
अध्यक्षता में हुई विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में स्वीकार किया गया है कि
प्रक्रिया कुछ हद तक गलत हुई है।
इस पर तय हुआ कि प्रमुख सचिव अपने स्तर पर
जांच कराकर इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का प्रयास
करेंगे। भर्ती में चयनित श्रीगंगानगर निवासी इकबाल सिंह ढिल्लो, परमिंदर
सिंह, हनुमानगढ़ के पुरुषोत्तम, बीकानेर की साया, जयपुर के दिनेश शर्मा
सहित अन्य का कहना है कि 1998 में 26 जिला परिषदों में करीब 1400
अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी। लेकिन जिलों की विशेष अंक की प्रक्रिया
को अवैध माना गया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे
गलत माना था और प्रक्रिया निरस्त करने के लिए कहा था। बावजूद इसके शिक्षा
विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए। अभ्यर्थी 20 साल से नियुक्ति
के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आश्वासन याद दिलाया: अब अभ्यर्थियों ने
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि 1998 के तृतीय
श्रेणी शिक्षक भर्ती के चयनित शिक्षक अब तक नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे
हैं। पत्र में लिखा है कि 1 जुलाई 2003 के शिक्षा सचिव स्तरीय नियुक्ति
आदेश के तहत हमें नौकरी मिलनी थी। पूर्व में भी शिक्षा सचिव एवं शिक्षा
मंत्री ने उक्त प्रकरण का अध्ययन कर हमें नियुक्ति के योग्य माना।
मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया है कि विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट
के निर्देशों की भी अवहेलना की गई है। न्यायालय के निर्देशानुसार बनाई गई
वरीयता सूची में निम्न स्थान रखने वाले 1800 शिक्षक फर्जी व भ्रष्ट तरीके
से लग हुए हैं। इनमें से 1200 लोगों के तथ्य प्रमाण सहित हाल ही में हुई
(26 जून 2018) मंत्री मंडलीय उपसमिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। फिर भी
नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए। अभ्यर्थियों ने सीएम को पूर्व में दिए गए
आश्वासन की भी याद दिलाई। साथ ही नियुक्ति दिलाने की भी मांग की।
तत्कालीन शिक्षा मंत्री-सचिव ने नियुक्ति के योग्य माना, लेकिन विभाग ने आज तक नियुक्ति नहीं दी
शिक्षक संघ ने कहा, नियुक्ति होने तक जारी रहेगा संघर्ष
सरकार
से हुई वार्ता में विभाग ने खुद स्वीकारा है कि नियुक्ति के समय गलतियां
हुई है। फिर विभाग द्वारा 1998 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति क्यों
नहीं दी जा रही। हमने सरकार के पास भी साक्ष्य भिजवाएं है। जब तक नियुक्ति
नहीं हो जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। - शंभूदयाल शर्मा, प्रांतीय संयोजक,
चयनित शिक्षक संघ, जयपुर।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!