दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9000 गेस्ट टीचर्स की भर्ती होगी। दिल्ली के शिक्षामंत्री और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की है। बुधवार को उन्होंने कहा, “14 अगस्त तक राज्य में 9000 अतिरिक्त गेस्ट टीचर्स की भर्ती की जाएगी ताकि सभी स्कूलों में जरूरत के मुताबिक शिक्षक मौजूद रहें।”
मनीष सिसोदिया ने यह बात शहर के शिक्षा विभाग में हुई मीटिंग में कही। मीटिंग के दौरान मनीष सिसोदिया और पीडब्लूडी मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पूरे हुए इंफ्रास्ट्रक्चर कामों की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर तक तीन नए और नए स्कूल तैयार किए जाएंगे। पीडब्लूडी स्कूलों को बनाने के बाद उन्हें शिक्षा निदेशालय को सौंप देगी।
बैठक में मनीष सिसोदिया ने और भी कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों से बातचीत की। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को राहत देने के लिए सिसोदिया ने शिक्षा निदाशालय के अधिकारियों को शिक्षकों की शिकायतों पर ध्यान देने की बात भी कही। मनीष सिसोदिया ने सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा देने की बात भी कही। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “सभी सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक शिक्षा 100% मुफ्त की जाएगी। अभी 8वीं कक्षा तक शिक्षा मुफ्त है लेकिन 9वीं से 12वीं कक्षा की नोमिनल फीस प्रतिमाह 20 रुपये है। आज इस फीस को भी हटाने पर फैसला लिया गया है।”
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!