कला वर्ग से स्नातक करके बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा है। बीएड में इन अभ्यर्थियों की संख्या 65 फीसदी से अधिक रहती है, लेकिन इनके लिए सामाजिक अध्ययन के पद मात्र 11 फीसदी ही आए हैं।
दो साल पहले हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 (लेवल-2) में सामाजिक अध्ययन विषय के पदों पर भर्ती ही नहीं निकाली गई थी। लिहाजा अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि इस बार इस विषय के पदों की संख्या अधिक रहेगी, लेकिन सपने चूर हो गए। शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 (लेवल-2) में 28 हजार पदों की भर्ती में उनके लिए मात्र 3,249 पद ही आए हैं। यह कुल पदों का मात्र 11.60 फीसदी है। पिछली बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक 10,956भर्तियां अंग्रेजी विषय के लिए हो रही हैं। हिंदी विषय में तो पिछली बार एक मात्र बाड़मेर जिले में 100 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार हिंदी के पदों की संख्या 5,504 है।
दो साल पहले और इस बार हो रही भर्ती के आंकड़े
विषय शिक्षक भर्ती-2016 शिक्षक भर्ती-2018
सामाजिक अध्ययन 0 3249
हिंदी 100 5504
विज्ञान गणित 1712 7279
अंग्रेजी 5600 10956
उर्दू 0 150
संस्कृत 0 807
सिंधी 0 55
आरटेट-2011 और 2012 में इस प्रकार रही थी सामाजिक अध्ययन वालों की संख्या
प्रदेश में पहली बार शिक्षक पात्रता के लिए आरटेट-2011 का आयोजन हुआ था। इसमें सामाजिक अध्ययन में शिक्षक की योग्यता प्राप्त करने वालों की संख्या 1,97,526 रही थी। विज्ञान-गणित में 42,665 ने ही योग्यता प्राप्त की थी। दूसरी बार आरटेट 2012 में हुआ। इसमें सामाजिक अध्ययन विषय की योग्यता प्राप्त करने वालों की संख्या 1,41,961 रही थी। यही स्थिति रीट-2015 में रही।
सरकार को सामाजिक अध्ययन विषय के पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए। क्योंकि बीएड करने वाले अधिकांश विद्यार्थी इसी विषय के होते हैं। पिछली बार भी हमने मांग की थी कि इस विषय के पदों पर भर्तियां की जाएं। सरकार के अड़ियल रवैये से कला वर्ग से बीएड करने वालों में आक्रोश है। -उपेन यादव, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ
खाली पदों पर भर्ती के लिए सरकार के कुछ नियम होते हैं। उन्हीं नियमों के अनुसार भर्ती की जा रही है। सामाजिक अध्ययन विषय के स्कूलों में खाली पदों की संख्या कम है। - श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा
(पिछली बार विशेष शिक्षकों के 88 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 754 कर दी गई है।)
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सर सलामत तो पगड़ी पचास...सब बोले, डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही अंतिम विकल्प नहीं
- नागौर में गुरु ने शिष्यों ने मांगी अनोखी गुरु दक्षिणा