जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में कला शिक्षकों का अकाल है। 1992 के बाद से प्रदेश में कला शिक्षकों की भर्तियां लंबित है। ऐसे में प्रदेशभर से आए कला शिक्षक अभ्यर्थी भर्तियों की मांग को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन की राह पर उतरे हैं।
अभ्यर्थियों ने विधानसभा के बाहर अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया।
अभ्यर्थियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कला को रस्सियों में बंधा पेश किया। और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जल्द ही कला शिक्षकों की भर्ती खोलने की मांग भी की। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने निर्धारित मापदंडों, योग्यता नियमों और निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 का हवाला देते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक छात्रों को चित्रकला और संगीत का अध्ययन कराया जाना चाहिए। लेकिन विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तकें तक छात्रों को वितरित नहीं की जाती। यहीं नहीं कला शिक्षा विषय में छात्रों का फर्जी मूल्यांकन तक कर दिया जाता है।
अभ्यथियों ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि प्रशासन या तो उनकी मांगे मान ले। नहीं तो आने वाले दिनों में बेरोजगार कला शिक्षा अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करेंगे। आपको बता दें कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शिक्षा राज्य मंत्री ने कला शिक्षा को अनिवार्य विषय बताते हुए बीएसटीसी के प्रशिक्षित अध्यापकों से कला शिक्षा पढ़ाये जाने की बात कही थी। जिसके बाद से कला शिक्षक अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी