आरपीएससी की भर्ती परीक्षा में होने वाली गफलतबाजी को लेकर विरोध के स्वर
मुखर होने लगे हैं। अब शिक्षकों ने भी पारदर्शी भर्ती नहीं होने पर
प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
इस बाबत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर
पारदर्शी रूप में परीक्षा करवाने की मांग की। शिक्षक जयचंद कड़वासरा ने
बताया कि आयोग ने परीक्षार्थियों का भरोसा तोड़ा है। प्रश्न डिलीट करना और
गलत सवाल जारी करना आरपीएससी की परंपरा बन गई है। पवनसिंह राठौड़ ने बताया
कि पारदर्शी भर्ती नहीं होने पर प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा का बहिष्कार
किया जाएगा। पिछले वर्ष 2012 की प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा में 27 प्रश्न
डिलीट किए गए, वहीं कई सवाल ही गलत आए।
पिछले पांच-सात वर्षों में हुई परीक्षाओं के परिणाम को लेकर अभ्यर्थी
कोर्ट में जा रहे हैं। काेर्ट भी टिप्पणी कर रहा है कि आरपीएससी परीक्षा
करवाने लायक नहीं है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इससे योग्य अभ्यर्थी
के चयन पर प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन पर शिक्षक संघ शेखावत के रामस्वरूप सारण,
अब्दुल अजीज, शिवरतन, सुखाराम पूनिया, कृष्णमुरारी, मोहनलाल पचार,
खिराजसिंह, अनोपसिंह राठौड़, राकेश शर्मा, होशियार सिंह, हरिराम मोगा सहित
कई वरिष्ठ अध्यापकों व व्याख्याताओं के हस्ताक्षर हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से