जिलेभर के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का पहला चरण गुरुवार से शुरू
होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। पहला चरण नौ मई तक चलेगा। इसके बाद
दूसरा चरण 19 जून से शुरू होगा।
प्रवेशोत्सव के मुख्य उद्देश्य कक्षा एक
में नवप्रवेशित बालकों को चिह्नित कर नामांकित करवाना, अध्ययन की निरंतरता
पर ध्यान देना,
ड्रॉप आउट बच्चों को वापस जोडऩा व गैर आवासीय विशेष शिक्षण शिविरों से
उत्तीर्ण बच्चों को मुख्यधारा में प्रवेश दिलाना है। पहले चार दिन (गुरुवार
से शनिवार) तक बालक-बालिकाओं व शिक्षकों की टोलियों का गठन किया जाएगा। जो
बच्चे अनामांकित हैं उन्हें प्रवेश दिलवाने के लिए यह टोलियां उनके
अभिभावकों को प्रेरित करेंगी। बालिका नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से हाउसहोल्ड सर्वे में चिह्नित ‘आउट ऑफ स्कूल
चिल्ड्रन’ की सूचियां प्राप्त की जाएंगी। स्वयं प्रवेश लेने वाले बच्चों को
प्रवेश दिलवाया जाएगा। विद्यालयों से लक्ष्य समूह की सूचियां प्राप्त कर
कार्ड तैयार करवाए जाएंगे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार शर्मा
ने बताया कि प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि अभियान के नियमित एवं सतत
प्रबोधन के लिए मंडलवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चूरू मंडल का
प्रभारी अधिकारी राजकुमार शर्मा को बनाया गया है। सीकर भी उनके अधीन ही
रहेगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से