दौसा| अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तू की जिला कार्यकारिणी की
बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों
की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें पीईईओ द्वारा प्रारंभिक
शिक्षा के कार्मिकों के वेतन, एरियर में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने की
शिकायत की।
संगठन ने निदेशक द्वारा जारी निर्देश की पालना की मांग जिला
शिक्षा अधिकारी से की। जिसके अनुसार प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन पहले आहरित
कर अपने स्टाफ का वेतन बाद में हारित किया जाए। प्रदेश महामंत्री नंदू
सिंह राजपूत ने बताया कि संगठन द्वारा राज्य सरकार को 11 सूत्री मांग पत्र
प्रेषित किया जा चुका है, जिसमें शिक्षकों की वेतन विसंगती दूर करने,
अनुसूची 5 में संशोधन कर कर्मचारियों की कटौती बंद करने, सातवें वेतन आयोग
जनवरी 2016 से नकद भुगतान करने, शिक्षकों के अंतर जिला, अंतर मंडल
स्थानांतरण पर उनकी वरिष्ठता नियुक्ति तिथि मानने की मांग की।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से