जिले में 806 ग्रेड थर्ड शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए प्रारंभिक व माध्यमिक
शिक्षा विभाग में आवेदन किए हैं। आवेदनों की जांच का काम शुरू हो गया है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी ट्रांसफर के लिए कोई गाइडलाइन नहीं
मिली है।
संभवतया अगले महीने ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
डीईओ मा. कार्यालय में 381 व डीईओ प्रा. में 425 आवेदन ट्रांसफर के लिए आए
हुए हैं। फिलहाल अंतर जिला स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की
सूचनाओं का डीईओ स्तर पर वेरीफिकेशन होगा। शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत
सूचनाओं का सत्यापन होने के बाद तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। डीईओ मा.
पितरामसिंह काला ने बताया कि आवेदन करने वाले शिक्षकों के पदस्थापन स्थान,
लेवल एक और दो का मूल विषय सहित मिलान, विशेष श्रेणी में आवेदन करने वाले
शिक्षकों के तथ्यों का सत्यापन करने का काम होगा। उधर, प्रारंभिक जिला
शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन की स्क्रूटनी का कार्य शुरू हो गया है।
शाला दर्शन के जरिए सूचनाओं का सत्यापन करवाया जाएगा। इस काम में लगभग
सप्ताहभर लगने की संभावना है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान