हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2017 (लेवल दो) में गणित-विज्ञान
विषय के 927 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर आगामी सुनवाई
20 मार्च तक रोक लगा दी है। न्यायाधीश वीएस सिराधना ने यह अंतरिम निर्देश
सतीश कुमार की याचिका पर मंगलवार को दिया।
अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि हाईकोर्ट की खंडपीठ के 27 अप्रैल
2017 के आदेश के पालन में राज्य सरकार ने 29 अगस्त 2017 को पंचायती राज
नियम 1996 में संशोधन करते हुए संबंधित विषय में नियुक्ति के लिए स्नातक व
रीट में विषय की अनिवार्यता लागू की थी। बाद में 11 सितंबर 2017 को एक
विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति में गणित विषय के शिक्षक के लिए स्नातक में
गणित विषय होने और विज्ञान के शिक्षक के लिए स्नातक में फिजिक्स,
कैमिस्ट्री, बॉयलोजी, जूलॉजी, बॉटनी, बायो कैमिस्ट्री व बायो टैक्नोलॉजी का
विषय रखा। लेकिन राज्य सरकार ने विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों के लिए
अलग अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय करने के बाद भी विज्ञान गणित के पदों को एक
समान मानते हुए 927 पदों की भर्ती निकाल दी । इसे हाईकोर्ट में चुनौती देते
हुए कहा कि जब दोनों विषयों के शिक्षकों की योग्यताएं अलग हैं तो सामान्य
रूप से एक पद पर दोनों का चयन नहीं हो सकता। इसके अलावा भर्ती में गणित व
विज्ञान के पदों पर ऐसे अभ्यर्थियों का चयन कर लिया जिनके पास 12 वीं
,स्नातक व बीएड में गणित विषय नहीं था। जवाब में राज्य सरकार ने कहा कि इन
अभ्यर्थियों के पास रीट में गणित विषय था, इसलिए उनका चयन किया है। अदालत
ने पूर्व में खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश व राज्य सरकार के भर्ती नियमों के
आधार पर गणित-विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा
दी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर