जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार साथियों की पीड़ा
को समझते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकारी नौकरियों के लिए उम्र को
35 से बढ़ाकर 40 करने के आदेश के क्रम में संस्कृत शिक्षा विभाग ने सैकंड
लेवल शिक्षकों की भर्ती में उम्र सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के
आदेश जारी किए है।
संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी के
निर्देश पर संस्कृत शिक्षा विभाग के निदेशक विमल कुमार जैन ने आदेश जारी
करते हुए बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापक लेवल द्वितीय
(कक्षा 6 से 8) में विषय गणित-विज्ञान, अंग्रेजी (ग्रेड टू) सीधी भर्ती
2017 के क्रम में 5 फरवरी 2018 को विज्ञापन संख्या 02/2017-18 द्वारा गैर
अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) एवं अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लिए
अध्यापक लेवल द्वितीय गणित-विज्ञान, अंग्रेजी पदों पर भर्ती के लिए
विज्ञप्ति जारी कर 8 मार्च, 2018 तक आवेदन आमंत्रित किए थे।
जैन ने
बताया कि राजसथान सरकार कार्मिक (क-ग्रुप-2) विभाग की अधिसूचना के अनुसार
आयु सीमा में विद्यमान अभिव्यक्ति 35 वर्ष के स्थान पर अभिव्यक्ति 40 वर्ष
प्रतिस्थापित की जाकर आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 8 मार्च, 2018 से बढ़ाकर
23 मार्च, 2018 संशोधित की गई है।
उन्होंने कहा कि विज्ञापन की
शेष शर्तें एवं नियम विज्ञापन के अनुसार यथावत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आयु
सीमा में संशोधन की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट
www.rajsanskrit.nic.in पर उपलब्ध है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!