बाड़मेर
| जिला स्थापना समिति बैठक से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के
नदारद रहने से जिला परिषद शिक्षक भर्ती-2012 नियुक्त संशोधित परिणाम
प्रभावित शिक्षकों के समायोजन एवं स्थायीकरण आदेश जारी नहीं होने के बाद
आक्रोशित राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ छह अप्रैल से धरना
शुरू करेगा।
जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया जिला जिशिअ.
प्रा.शि.गोपाल सिंह पर डीडी व सीईओ के आदेशों की अवहेलना कर रहे है। जिला
मंत्री घमडाराम कड़वासरा ने बताया की शिक्षा सचिव व निदेशक प्रारंभिक
शिक्षा के आदेशों के बाद लंबे समय से डीईओ कार्यालय की ओर से समायोजन व
स्थायीकरण प्रकरण को जानबूझकर लटकाया गया है। 12 मार्च के निर्देश के बाद
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा की ओर से 26 मार्च को स्थापना समिति
की बैठक आयोजित कर प्रकरण का निस्तारण करने की पहल की गई। लेकिन बैठक से
जिशिअ. प्रा. शि. गोपाल सिंह सोढा नदारद रहे। इस कारण दस्तावेज नहीं उपलब्ध
होने पर एक बारगी फिर से आदेश जारी नहीं हो पाए। डीईईओ प्रारंभिक शिक्षा
के लापरवाह रवैये के विरोध में संगठन की ओर से 6 अप्रेल सोमवार सुबह 10 बजे
से जिला कलेक्टर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। जिला संगठन
के धरने में जिले के संशोधित परिणाम प्रभावित शिक्षकों सहित 17 उपशाखाओं
के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष नूतनपूरी गोस्वामी ने
अनिश्चित धरने को लेकर 17 उपशाखा अध्यक्ष को निर्देशित कर तैयारियां शुरू
करने की आह्वान किया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से