जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह इन दिनों विश्वविद्यालयों के कार्यों से नाखुश चल रहे हैं। विश्वविद्यालयों में ग्रांट्स खर्च करने में सुस्ती के बाद अब राज्यपाल ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबी खिचने के मामले में नाराजगी जताई है और सुभी कुलपतियों को एक पत्र भेज कर स्पष्टिकरण मांगा है।
दरअसल राजस्थान के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया लंबी खिचने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिस पर राज्यपाल चिंतित हैं।
राज्यपाल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से 9 बिंदुओं पर 20 अप्रैल तक सूचना मांगी है। इसके साथ ही जल्द से जल्द शिक्षा के माहौल में सुधार के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने अपने पत्र में कुलपतियों को जल्द से जल्द मामले में जवाब देने को कहा है।
उन्होंने पूछा है कि कैसे शिक्षकों की पर्याप्त संख्या के बिना विश्वविद्यालयों में पढ़ाई सही ढंग से चल रही है। साथ ही भविष्य के लिए विश्वविद्यालयों की ओर से क्या योजना तैयार की गई है। आपको बता दें कि हाल ही में राज्यपाल कल्याण सिंह ने शिक्षक भर्ती को लेकर जानकारी मांगी थी और डिग्रियों के वितरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी।
ग्रांट्स का सही उपयोग नहीं होने पर हुए थे नाराज
राज्य विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केन्द्र और राज्य सरकार सहित विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त ग्रांट्स का सही उपयोग नहीं किए जाने पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने दो दिन पहले चिंता जताई थी। इसके लिए उन्होंने सभी कुलपतियों को पत्र लिखा था।
उन्होंने कुलपितियों को भेजे पत्र में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य विश्वविद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन के लिए समुचित उपाय नहीं किए जाने पर कुलपतियों से जबाव मांगा था। कुलाधिपति ने वित्तीय मामलों में नियमित कार्यवाही करने के निर्देश भी कुलपतियों को दिए हैं।
राज्यपाल को यह जानकारी मिली है कि विभिन्न स्त्रोतों से विश्वविद्यालयों को प्राप्त अनुदान राशि का पूरा-पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। कुलपतियों को लिखे पत्र में कुलाधिपति सिंह ने यह भी उल्लेख कर दिया है कि कुलपतियों की हर कांफ्रेंस के एजेंडा में इस विषय का स्थाई बिन्दु रखा जाए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!