भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
अक्सर स्थानांतरण अथवा पदोन्नति होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को
सहकर्मी उपहार देकर विदा करते हैं। लेकिन आसनपुरा में कार्यरत एक शिक्षक की
पदोन्नति होने पर उन्होंने खुद अपनी ओर से 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग
देकर स्कूल में एलईडी टीवी का उपहार भेंट किया है।
इसमें स्कूल के
प्रधानाध्यापक ने भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। स्कूल में कार्यरत तृतीय
श्रेणी शिक्षक विजेंद्रसिंह की वरिष्ठ अध्यापक के पद पर गत दिनों पदोन्नति
हुई है।
शिक्षक विजेंद्रसिंह ने पदोन्नति होने के साथ ही अपने स्टाफ और
प्रधानाध्यापक पवन शर्मा को स्कूल विकास में सहयोग की मंशा बताई। इस पर
स्कूल में डिजिटल शिक्षण के लिए एलईडी टीवी की कमी देखते हुए खरीदने का
निर्णय किया। करीब 22 हजार रुपए की लागत से खरीदी गई एलईडी के लिए
प्रधानाध्यापक पवन शर्मा और विजेंद्र सिंह ने 11-11 हजार रुपए का सहयोग
दिया। स्कूल में बुधवार को उन्हें एक समारोह में स्कूल स्टाफ और एसडीएमसी
की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने यह एलईडी टीवी एसएमसी अध्यक्ष को
सौंपी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अब शैक्षिक नवाचार और ई-लर्निंग का युग
है, ऐसे में सरकारी स्कूल होने के बावजूद सभी विद्यार्थियों के लिए
फर्नीचर, सीसीटीवी सेटअप ग्रामीणों के सहयोग से जुटाई गई है। इस दौरान
सुदीप तोलम्बिया, राजकुमारी, देवेंद्र शर्मा, भंवर कंवर, एसएमसी अध्यक्ष
गोपालराम, केशाराम, छिगनाराम, गोविंदराम, शंकरलाल, महावीर पारीक उपस्थित
थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान