हनुमानगढ़. तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के संशोधित परिणाम में पूर्व
नियुक्त शिक्षकों से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने नियुक्ति
की मांग को लेकर मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन
किया।
इस मौके पर पवनकुमार सोनी ने बताया कि शिक्षक भर्ती 2012 में संशोधित
परिणाम आने से पूर्व नियुक्त शिक्षक वरीयता सूची से बाहर होने पर भी सेवारत
है। जबकि बाद में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भटक रहे हैं।
संशोधित परिणाम जारी होने से पहले नियुक्ति शिक्षकों को हटाया नहीं जा सकता
है लेकिन अधिक अंक प्राप्त याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को किस आधार पर
नियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है। सोनी ने बताया कि न्यायालय ने अधिक अंक
प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति का आदेश दिया है
लेकिन तीसरी बार परिणाम के बाद अधिकांश जिला परिषदों में रिक्त तो छोड़ कम
अंक वालों के लिए सरकार का नवीन छायापद सृजित कर समायोजित कर रही है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिक अंक वाले याचिकाकर्ता ओवरएज हो चुके हैं
इसलिए पूरे राजस्थान के ऐसे अभ्यर्थी सरकार से ही उम्मीद रख रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने जिला परिषद के कई आदेशों की प्रतियां भी जलाई और
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग