Advertisement

ग्रेड थर्ड शिक्षकों के 15 हजार पदों के लिए 11 से आवेदन

दो साल से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम तिथि 1 अगस्त रहेगी। प्रथम लेवल के 7500 और द्वितीय लेवल के भी इतने ही पद हैं। आवेदन रीट या आरटेट में 60% या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे।


प्रदेश में सामाजिक विज्ञान के अधिशेष शिक्षक हैं। ऐसे में लेवल द्वितीय में सामाजिक विज्ञान के पदों पर भर्ती नहीं होगी। हिंदी विषय के शिक्षकों की भर्ती भी केवल बाड़मेर में होगी। यहां 100 पदों पर भर्ती होगी। झुंझुनूं जिले में कोई भर्ती नहीं होगी। जयपुर जिले में प्रथम लेवल के 200, द्वितीय लेवल में केवल अंग्रेजी के 300 पदों पर विशेष शिक्षकों के 17 पदों पर भर्ती होगी। शेष| पेज 12

द्वितीय लेवल में विज्ञान और गणित के पद भी केवल 3 जिलों में खाली है। बाड़मेर में 350, जोधपुर में 350 और उदयपुर में 227 पदों पर भर्ती होगी।

यह है भर्ती का गणित : प्रथम लेवल में नॉन टीएसपी एरिया में सामान्य शिक्षक के 6239 विशेष शिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती होगी। प्रथम लेवल में टीएसपी एरिया में 1201 पदों पर भर्ती होगी। नॉन टीएसपी एरिया में द्वितीय लेवल में हिंदी के 100, अंग्रेजी के 4940, विज्ञान गणित के 927 और विशेष शिक्षकों के 78 पदों पर भर्ती होगी। जबकि टीएसपी एरिया में अंग्रेजी के 660, विज्ञान गणित के 785 विशेष शिक्षक के 10 पदों पर भर्ती होगी। मेरिट राज्य स्तर पर बनेगी। अभ्यर्थियों को जिलावार विकल्प देना होगा। जिलावार भर्ती के लिए सामान्य जिलों के अभ्यर्थी 31 जिलों का और टीएसपी एरिया के अभ्यर्थी 5 जिलों का विकल्प दे सकेंगे।

सामाजिक विज्ञान के पदों पर भर्ती नहीं 

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts