बारां| आरपीएससी की द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से 2
नवंबर तक प्रदेशभर में होगी। बुधवार को हाईकोर्ट में एक ही दिन में अलग-अलग
विषय की परीक्षा को लेकर लगाई गई रीट को न्यायालय ने खारिज कर दिया।
इसके
बाद आरपीएससी ने बुधवार रात को कार्यक्रम की घोषणा करते हुए परीक्षा की
तिथियां भी घोषित कर दी हैं। इसके लिए जिले में भी परीक्षा के आयाेजन को
लेकर शुक्रवार को मिनी सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर की
अध्यक्षता में होने वाली बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुलिस व
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
वहीं परीक्षा को लेकर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी मुख्यालय पर
ही रहने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात रहे कि 28 अक्टूबर से ही दीपावली का
अवकाश शुरू होने से शिक्षक जिले से बाहर नहीं चले जाएं, इसके लिए शिक्षा
विभाग ने शिक्षकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए पाबंद किया है, ताकि
परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगने पर सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।
ऐसे में पहले दिन 28 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा सुबह
10 से 12 बजे तक होगी। 29 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान व
दोपहर 3 से 5.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा होगी। 30 अक्टूबर को सुबह 9
से 11.30 बजे तक अंग्रेजी व दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक पंजाबी व सिंधी
भाषा विषय की परीक्षा होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी