जयपुर. प्रदेशभर में 28 अक्टूबर से द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा शुरू होने
वाली है। परीक्षा से दो दिन पहले तक अभ्यर्थियों को सही प्रवेश पत्र नहीं
मिल पाए हैं। प्रदेशभर में करीब आठ लाख अभ्यर्थी द्वितीय श्रेणी शिक्षक
भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक चलेगी।
परीक्षा
जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर होगी। आरपीएससी ने भर्ती परीक्षा के प्रवेश
पत्र 24 अक्टूबर की शाम को अपलोड किए। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने 25 अक्टूबर
को प्रवेश पत्र आरपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड किए, लेकिन प्रवेश पत्र में
बड़ी खामियां मिली।
प्रवेश पत्रों में ज्यादातर गलतियां परीक्षा
केंद्र व समय आदि की जानकारी को लेकर सामने आई हैं। कई प्रवेश पत्रों में
तो सिर्फ रोल नंबर व जिला ही लिखा हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थी दिनभर असमंजस
में रहे। कई अभ्यर्थियों ने आरपीएससी में फोन करके प्रवेश पत्रों की
गलतियां सही करवाई। अभ्यर्थी संगीता कुमारी ने बताया कि उन्हें ग्रुप ए में
ही परीक्षा देनी है, यानी 28 अक्टूबर को पहला पेपर होगा। लेकिन, गुरुवार
को जब प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो उसमें परीक्षा केंद्र ही नहीं आया। वहीं
राकेश ने बताया कि उनके प्रवेश पत्र में न तो समय का उल्लेख है, न ही
परीक्षा केंद्र का।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी