जयपुर: भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम
तिवाड़ी ने रविवार को वसुंधरा राजे सरकार पर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिक्षकों को आने के लिए कथित रूप से विवश किया
जाने को शिक्षकों का अपमान बताया है. उन्होंने शिक्षकों को कार्यक्रम में
आने के लिए मजबूर करने को राजे सरकार पर शिक्षकों की भर्ती का राजनैतिक लाभ
उठाने के प्रयास का आरोप लगाया है.
तिवाड़ी ने कहा कि सरकार इस तरह व्यवहार कर रही है कि जैसे विक्षिप्त हो
गई हो. सरकार शिक्षकों को लाभार्थी मान रही है, जो शिक्षकों का अपमान है.
इन शिक्षकों ने विभिन्न तरह की परीक्षाओं/साक्षात्कार के चरणों को पार करने
के बाद मेरिट के आधार पर नियुक्ति पाई है.
पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने हनुमानगढ और भरतपुर जिलों के
जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा निकाले गए आदेशों का हवाला दिया. आदेश पहले
ही वापस लिए जा चुके है. तिवाड़ी ने आदेश का हवाला देते हुए बताया कि
शिक्षकों को कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य कर उन्हें काले कपड़े, मोजे,
जूते, बेल्ट नहीं पहनने के निर्देश दिए गए. बीजेपी के पूर्व नेता और राजे
के आलोचक तिवाड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री काले रंग से भयभीत है, क्योंकि
उन्हें हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री ने काले काम किए हैं और इसलिए वह अब काले रंग से डर रही हैं और
यही कारण है कि ऐसे आदेश जारी किए गए हैं.
जब माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डीडेल से सम्पर्क किया गया, तो
उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस पर जयपुर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में
किसी भी शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि
भरतपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने कुछ दिनों पहले कुछ भ्रम में एक आदेश जारी
किया था, लेकिन इसे वापस ले लिया गया है. सरकार से ऐसा कोई निर्देश नहीं है
जो शिक्षकों के आने के लिए अनिवार्य बनाता है. अगर वे समारोह में शामिल
नहीं होते हैं, तो उनका वेतन काटा नहीं जाएगा."
वहीं, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा भवन के पास स्थित
अमरूदों के बाग में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर
अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की. राज्यस्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!