भास्कर संवाददाता|धौलपुर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रांतीय आह्वान पर 11 सूत्रीय मांग
पत्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर आन्दोलन के
द्वितीय चरण में प्रदेश की तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार, एसडीएम
के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए।
जिला मंत्री अविनाश अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गिरि ने बताया
कि राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शिक्षकों के इच्छा विरुद्ध
तथा द्वेषतापूर्वक किए गए स्थानांतरण निरस्त कर अनिल बोर्डिया समिति की
रिपोर्ट के अनुसार पारदर्शी व न्यायसंगत स्थानांतरण नियम लागू कर
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, सभी शिक्षकों को वरियतानुसार स्थानांतरण का लाभ
देने, अंशदायी नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी परिभाषित पेंशन योजना
लागू करने तथा नियुक्ति तिथि से फ़िक्स वेतन के स्थान पर नियमित वेतनमान
लागू करने और सभी कार्मिकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, विद्यालय
समयावधि में की गई वृद्धि को वापिस लेकर पुनः पूर्व की भांति समय निर्धारित
करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाकर बंद किए गए विद्यालयों को पुनः
खोलने तथा नामांकन वृद्धि के आधार पर नए पद सृजित करने, द्वितीय श्रेणी
शिक्षकों सहित समस्त संवर्गो की वेतन विसंगतियां दूर कर सातवां वेतन आयोग
केंद्र के अनुरूप लागू करने, सातवें वेतन आयोग के विकल्प कार्मिक की इच्छा
के अनुसार लेने आिद मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग