जोधपुर | जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती 2012-13 में चयनित
शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के राजभवन से मिले निर्देशों की पालना करने के
लिए प्लान तैयार करने को लेकर कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा ने कमेटी के
सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात की।
उन्होंने सोमवार से पहले इस संबंध में
कार्रवाई करने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं वर्ष
2012-13 की भर्ती में चयनित शिक्षकों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए ज्ञापन
सौंपा। जेएनवीयू में वर्ष 2012-13 में हुई भर्ती में अनयिमतताओं की जांच के
लिए राज्य सरकार की ओर से प्रो. पीके दशोरा की एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित
की गई थी। इस कमेटी ने हाल में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस
रिपोर्ट में जेएनवीयू की इस भर्ती में अनियमितताओं की पुष्टि की गई है। इस
रिपोर्ट को राज्य सरकार की ओर से राजभवन भेजा गया था, कुलाधिपति व
राज्यपाल कल्याण सिंह ने इस भर्ती में हुई अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई
करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कुलपति की ओर एक कमेटी गठित की गई
थी। इसकी जानकारी लेकर सोमवार को कुलपति प्रो. शर्मा राजभवन पहुंचे थे, तब
उन्हें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंगलवार को जोधपुर लौटने के बाद
कुलपति प्रो. शर्मा ने गठित कमेटी के सदस्यों को बुलाया और इस संबंध में
कार्रवाई कैसे की जाए, इसका ब्रीफ नोट तैयार कर देने के निर्देश दिए।
संभवतया सोमवार तक यह ब्रीफ नोट कुलपति को सौंपा जाएगा और इसके बाद
नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग