श्रीगंगानगर| जिला परिषद स्थाई समिति की बैठक आयोजित कर तृतीय श्रेणी
पंजाबी शिक्षक भर्ती 2012 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग
को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से गुरुवार को जिला परिषद के आगे
प्रदर्शन किया
जाएगा। अभ्यर्थियों ने जिला परिषद प्रशासन पर जानबूझकर नियुक्ति देने में
देरी करने का आरोप लगाया है। जिला परिषद परिसर में बुधवार सुबह पंजाबी
अकादमी अध्यक्ष रवि सेतिया, पंजाबी भाषा विकास समिति के कुलदीप सिंह व
पंजाबी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पद पर
चयनित अभ्यर्थी एकत्र हुए। अभ्यर्थियों ने बताया कि 24 जुलाई को शिक्षा
विभाग की ओर से काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला परिषद को
अनुमोदन के लिए सौंप दी गई है। इसके बावजूद जिला परिषद की ओर से जिला परिषद
की ओर से स्थाई समिति की बैठक कर सूची का अनुमोदन करने में देरी की जा रही
है। गुरुवार को नियुक्ति देने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों की ओर से
जिला परिषद के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी तरफ जिला परिषद सीईओ
चिन्मयी गोपाल ने बताया कि जिला प्रमुख के बाहर होने के कारण शुक्रवार को
बैठक आयोजित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची का अनुमोदन किया जाएगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर