राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट के प्रथम लेवल का परिणाम बुधवार
रात्रि जारी कर दिया गया है। परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल
करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इस परीक्षा के
लिए 2 लाख 8 हजार 877 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
ने रीट परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की थी। राज्य में रीट के माध्यम से 54
हजार तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती की जानी है। कक्षा एक से पांचवी तक के
अध्यापकों की भर्ती के लिए रीट प्रथम लेवल परीक्षा का आयोजन किया गया था।
जबकि छह से आठवीं तक की कक्षा में पढ़ाने के लिए अध्यापको की भर्ती रीट
द्वितीय लेवल के माध्यम से की जाएगी।
64, 824 अभ्यर्थी पात्र
रीट परीक्षा में कुल 2 लाख 8
हजार 877 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 83 हजार 556 अभ्यर्थी
परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 64 हजार 824 परीक्षार्थी पात्र घोषित किए
गए हैं। इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 35.31 रहा है। परीक्षा में कुल 84 हजार
913 पुरुष परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 32 हजार 191 पात्र घोषित किए।
इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 37.91 प्रतिशत रहा। महिला परीक्षार्थी 98, 643 शामल
हुई। इनमें 32, 633 उत्तीर्ण रही। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 33.08 रहा। रीट का
परिणाम वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।
पहले होती थी आरटेट
केंद्र सरकार के शिक्षक पात्रता
परीक्षा लागू करने के बाद राजस्थान में आरटेट परीक्षा शुरू की गई थी।
तत्कालीन कांग्रेस राज में यह परीक्षा दो बार कराई गई। इसके प्रमाण पत्र की
अवधि छह साल थी। मौजूदा भाजपा सरकार ने आरटेट के स्थान पर रीट परीक्षा
प्रारंभ की। शिक्षक भर्ती के लिए यही परीक्षा जरूरी की गई है। इस परीक्षा
के माध्यम से 54 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भती होगी।
लम्बे अर्से बाद भर्ती
राज्य में तृतीय श्रेणी
शिक्षकों की भर्ती लम्बे अर्से बाद होगी। कांग्रेस राज में पंचायती राज
संस्थाओं के तहत जिला परिषदों को शिक्षक भर्ती के अधिकार दिए गए थे। भाजपा
सरकार ने जिला परिषद के बजाय रीट के माध्यम से शिक्षक भर्ती कराने की
शुरूआत की है। इसमें प्रथम लेवल में पहली से आठवीं कक्षा और द्वितीय लेवल
परीक्षा के माध्यम से नवीं-दसवीं कक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती होनी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी