उदयपुर | कॉम्पिटिशन के दौर में कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल
करें, इसे लेकर छात्रों के लिए दैनिक भास्कर और लक्ष्य क्लासेज का एजुकेशनल
सेमिनार रविवार को लक्ष्य क्लासेज कैंपस में हुआ। इसमें 400 से अधिक
छात्रों ने भाग लिया।
सेमिनार में छात्रों को विषय विशेषज्ञों ने
महत्वपूर्ण टिप्स दिए। लक्ष्य क्लासेज के निदेशक आनंद अग्रवाल ने बताया कि
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा के पैटर्न एवं
उसमें अंतिम रूप से चयनित होने के लिए सही रणनीति से अवगत कराया गया।
विशेषज्ञों ने आरएएस, एचएम, शिक्षक भर्ती, एलडीसी सहित आदि महत्वपूर्ण
परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया और परीक्षा के संबंध में व्याप्त
भ्रांतियों को भी दूर किया। संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर और शिक्षा
मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षा में रणनीति, समय
नियोजन आदि के बारे में बताया। हिंदी के के.एस. गुर्जर, अंग्रेजी के आर.एस.
राव, भूगोल के जी.एस. राठौड़, इतिहास के आशीष शर्मा, विज्ञान डॉ. सुरेंद्र
चौधरी, संस्कृत के पुष्कर सिंह राव आदि ने सफलता के टिप्स दिए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से