पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईआे) योजना भले ही राज्य सरकार की
महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हो, लेकिन पीईईआे की लापरवाही के चलते आए
दिन योजना का असफल करने के लिए शिक्षकों को परेशान करने के मामले सामने आ
रहे हैं। मंगलवार को मसूदा ब्लॉक का ताजा मामला सामने आया, जिसमें पीईईआे
द्वारा वेतन बिल जारी नहीं करने के कारण 125 शिक्षकों को वेतन नहीं मिल
सका।
मसूदा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 35 पीईईआे कार्यरत हैं, इनमें से
25 पीईईआे के अधीन पीडी मद के शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग की
व्यवस्था के अनुसार पीईईआे कार्यालय को अपने अधीन शिक्षकों के वेतन बिल
बनाकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को फॉरवर्ड करने होते हैं, जिस पर ब्लॉक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय से बजट होने पर कोषालय फॉरवर्ड किए जाते हैं, इससे
शिक्षकों को वेतन का भुगतान होता है।
लेकिन मार्च का वेतन अप्रैल तक पीडी अकाउंट में नहीं आया। जिससे
शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन के लिए शिक्षक
अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। शिक्षा संघ (राधाकृष्णन) के
प्रदेशाध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि जानकारी मिली है कि 19 पीईईआे ने तो
वेतन बिल फॉरवर्ड कर दिए लेकिन शिखरानी, शेरगढ़, श्यामगढ़, देवास, किराप
आैर नंदवाड़ा गांव के पीईईआे ने वेतन बिल फॉरवर्ड नहीं किए हैं। इस वजह से
सभी 25 पीईईआे के वेतन बिल अटके हैं।
शिक्षकों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिला शिक्षा
अधिकारी तेजपाल उपाध्याय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। यदि
शिक्षकों को शीघ्र वेतन नहीं मिलता है तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से