अजमेर। राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पंचायत
प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पीईईओ योजना में राज्य सरकार चाहे जितना जोर लगा
ले परंतु कई स्तर पर लापरवाही से यह योजना सफल होती नजर नहीं आ रही है।
शिक्षकों के लिए तो समस्याजनक बनी हुई है। ऐसा मामला मसूदा पंचायत का आया
है। समिति क्षेत्र में कुल 35 पीईईओ है ।
इनमें से 25 पीईईओ के अधीन पीडी मद के शिक्षक कार्यरत हैं शिक्षा विभाग
की व्यवस्था के अनुसार पीईईओ कार्यालय को अपने अधीन कार्यरत शिक्षकों के
वेतन बिल बनाकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को फॉरवर्ड करने होते हैं
जिस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बजट होने पर कोषालय फॉरवर्ड किए
जाते हैं जिससे शिक्षकों का वेतन आहरित होता है।
संगठन को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आज तक मार्च का वेतन का शिक्षकों को भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा तब है जबकि बजट उपलब्ध है।
कारण पता करने पर मालूम चला की 19 पीईईओ ने वेतन बिल बनाकर ब्लॉक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय मसूदा को फॉरवर्ड कर दिए हैं। जबकि 6 पीआईओ ने वेतन बिल
बना कर फॉरवर्ड नहीं किए हैं।
जिससे सभी 25 पीईईओ के बिल अटके हुए पड़े हैं इससे लगभग सवा सौ शिक्षक वेतन के लिए तरस रहे हैं
17
अप्रैल बीतने के बावजूद मार्च माह का वेतन ना मिलने से शिक्षकों को आर्थिक
कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने जिला
शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम श्रीमान तेजपाल जी उपाध्याय से इस विषय में
बात करके वस्तु स्थिति से अवगत कराया है
संगठन ने क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए जिला शिक्षा
अधिकारी से उचित कार्यवाही के लिए आग्रह किया। प्रतिमाह सभी पीईईओ को समय
पर वेतन बिल बनाकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अग्रेषित करने की मांग भी की
है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ने संगठन की मांग को उचित मानते हुए
त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।सूचनाओं के अनुसार जिन पीईईओ ने
अभी तक वेतन बिल बनाकर बीईईओ मसूदा को अग्रेषित नही किए हैं।
इन्होंने नहीं भेजे बिल
शिखरानी
शेरगढ़
श्यामगढ़
देवास
किराप
नंदवाड़ा
संगठन ने स्थिति ना सुधरने पर शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विजय सोनी, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णनन
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!