राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर पीईईओ और बीईईओ की कार्यप्रणाली की शिकायत की है।
जिलाध्यक्ष विश्राम कटारा और मंत्री निखिल जैन ने बताया कि राज्य सरकार
की ओर से जनवरी 2018 से प्रभावी व्यवस्थाओं को नकारते हुए अधिकांश पीईईओ
और बीईईओ अपनी हठधर्मिता पर उतर गए है। इससे जिले के हजारों शिक्षकों को कई
समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दोनों अधिकारी अपनी डफली अपना राग
अलाव रहे है। इससे शिक्षक वर्ग में रोष है। उन्होंने बताया कि इन्हीं
अधिकारियों में आपसी समन्वय की कमी के कारण जनवरी 2018 का वेतन पीडी मद के
शिक्षकों को अभी तक पूरा जारी नहीं हुआ है।
पीईईओ ने फरवरी 2018 में मनमर्जी से आयकर काट दिया है। यह भी उन
शिक्षकों का काटा है जिन्होंने आयकर गणना प्रपत्र भरकर और रसीदें भी जमा
करवा दी है। सातवें वेतन आयोग के तहत ब्लॉक कार्यालयों में अभी तक कई
शिक्षकों का वेतन नियमितीकरण नहीं किया गया है। इन शिक्षकों ने कायदे से
विकल्प पत्र दो माह पहले ही जमा करा दिए है। ब्लॉक कार्यालयों की ओर से
सेवा पुस्तिका अभी तक पीईईओ को हस्तांतरित नहीं की गई है। इससे भी पीईईओ
मात्र वेतन नियमितीकरण के आदेश पर नया वेतन भी नहीं बना रहे है। कई स्कूलों
में पीईईओ की स्कूल अवलोकन के दौरान भाषा शैली भी अपमानजनक होती है। इससे
शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका परिणाम यह हो
रहा है कि उनमे निरुत्साह की स्थितियां पैदा हो रही है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!