प्रदेश के सरकारी स्कूलों को नया सत्र शुरू होने से पूर्व 9473 शिक्षक मिल सकेंगे। इन शिक्षकों का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से किया गया है। आयोग शिक्षा विभाग के कार्मिकों से इन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच का कार्य करा रहा है।
इसके पूरा होते ही आयोग इन शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा भेजने की कवायद शुरू करेगा। इसके संकेत आयोग अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गर्ग ने भी दिए हैं।
किस विषय के कितने शिक्षक मिलेंगे
आयोग द्वारा 8 विषयों के लिए 9 हजार से अधिक शिक्षकों की पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा ली गई थी। करीब पौने नौ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग द्वारा अब अंतिम रूप से अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। अलग-अलग विषयों में सरकारी स्कूलों को कितने शिक्षक मिलेंगे इस का ब्यौरा इस तरह है- विज्ञान 306, पंजाबी 27, सामाजिक विज्ञान 2203, अंग्रेजी 934, संस्कृत 3423, हिंदी 1864, गणित 660, उर्दू 56
अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच जारी है। जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा भेजेगा। -डॉ. राधे श्याम गर्ग, अध्यक्ष, आरपीएससी
8 विषयों के शिक्षकों की होनी है भर्ती
आयोग द्वारा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी, गणित और संस्कृत विषयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा 2016 का आयोजन किया था। इनमें सर्वाधिक 3423 शिक्षक संस्कृत के हैं और 2203 सामाजिक विज्ञान विषय के हैं। हिंदी के 1864 और गणित के 660 शिक्षक हैं। आयोग द्वारा परीक्षा आयोजन के बाद इन सभी विषयों के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। अभी आयोग में इन विषयों में सफल रहे अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र व दस्तावेज की जांच का काम जारी है। आयोग सूत्रों के मुताबिक प्रथम चरण में उर्दू, पंजाबी और विज्ञान विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। अब सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जांच के लिए सौंप दिए गए हैं।
जांच के बाद होगी नियुक्ति अनुशंसा | आयोग सूत्रों के मुताबिक विस्तृत आवेदन पत्र मय दस्तावेज के जांच में सही पाए जाने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रथम चरण में उर्दू, पंजाबी और विज्ञान के अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा भेजी जा सकती है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!