नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से
राज्य में टीचर बनने के लिए ली जाने वाली राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन
फॉर टीचर्स यानि (REET) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है।
जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह विभाग की ऑफिशल वेबसाइट
पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
11 फरवरी को होनी है परीक्षा
11 फरवरी 2018 को होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 9.8 लाख लोगों ने
अप्लाई किया है। गत वर्ष नवंबर महीने में बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन
राजस्थान ने 35 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए REET परीक्षा का
नोटिफिकेशन जारी किया था। जिन्होंने कक्षा 6 से 8 तक का शिक्षक बनने के लिए
आवेदन किया है उनकी परीक्षा का समय 11 फरवरी, सुबह 10 से 12.30 बजे है।
वहीं 1 से 5वीं कक्षा के शिक्षक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की
REET परीक्षा दोपहर 2.30 से 5 बजे तक होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए
परीक्षा भवन में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जाएगी।
परीक्षा के लिए आईडी प्रूफ होना जरूरी
परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ ले
जाना न भूलें। परीक्षा में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। अधिसूचना के
मुताबिक, परीक्षा पास करने के लिए 60 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
वहीं एससी उम्मीदवारों के लिए यह लिमिट 36 फीसदी तय की गई है। परीक्षा
क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जो कि 3
साल के लिए मान्य होगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!