राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष महावीर
मीणा के नेतृत्व में एडीएम वासुदेव मालावत से मिला तथा शिक्षकों के सातवें
वेतनमान के फिक्सेशन करवाने सहित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर वार्ता
की।
जिलामंत्री बृजगोविंद टेलर ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य रूप से
प्रधानाचार्य, व्याख्याताओं, वरिष्ठ अध्यापकों, शिक्षकों व प्रबोधकों के
सातवें वेतनमान के फिक्सेशन शीघ्र करवाने, 2012 व 2013 की भर्ती से नियुक्त
शिक्षकों का बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करवाने, जिला शिक्षा अधिकारी
प्रारंभिक द्वारा समस्त बीईईओ के नाम योग्यता वृद्धि जोड़ने का आदेश जारी
करवाया जाए, छबड़ा बीईईओ कार्यालय में शिक्षकों की सर्विस बुक, व्यक्तिगत
फाइलें गुम हो चुकी, जिसकी जांच करवाकर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने,
जिलेभर के समस्त बीईईओ के अधीनस्थ कार्यरत शिक्षकों की सर्विसबुक पूर्ण
करके संबंधित पीईईओ को संभलाने आदि मांगें शामिल थी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर
ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने
के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में
संरक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम नागर सहित अन्य शामिल थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से