सिरोही| शिक्षाविभाग के ऑनलाइन पोर्टल शाला दर्पण पर अब त्रुटियां नहीं
रहेगी। संस्था प्रधानों को शाला दर्पण पोर्टल के सभी मॉड्यूल की सूचनाएं
अपडेट होने का प्रमाण-पत्र संबंधित डीईओ को देना होगा। वहीं, डीईओ संबंधित
स्कूल की सूचनाओं की जांच करेंगे।
यदि प्रमाण-पत्र देने के बाद भी सूचनाओं
में खामियां रही तो संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल,
शिक्षा विभाग में पिछले दो सालों से शाला दर्पण पोर्टल की सूचनाओं के आधार
पर ही शिक्षकों की पोस्टिंग और रिलीविंग का कार्य हो रहा है, लेकिन अनेक
संस्था प्रधानों की ओर से समय पर सूचनाएं अपडेट नहीं करने से कई बार अप्रिय
स्थिति बन जाती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल
डिडेल ने 10 जनवरी तक पोर्टल के सभी मॉड्यूल में अपडेशन कर सही सूचनाएं
अपलोड करने के निर्देश समस्त संस्था प्रधान और डीईओ माध्यमिक को दिए है।
संबंधित डीईओ को सूचनाएं अपडेट होने की रिपोर्ट 15 जनवरी तक शिक्षा
निदेशालय को भेजनी होगी। एडीईओ अजय माथुर ने बताया कि शाला दर्पण पोर्टल पर
अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है और निर्धारित तिथि तक निदेशालय को
रिपोर्ट भेजी जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!