अजमेर। ।राज्य के लाखों विद्यार्थियों की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
पर निगाहें टिकी हैं। जून के पहला पखवाड़ा निकलने तक दसवीं (सैकंडरी) का
परिणाम घोषित नहीं हुआ है। बोर्ड द्वारा स्कूलों से अंक और ग्रेड मंगवाने
के चलते परिणाम तैयार करने में विलंब हो रहा है।
बोर्ड 20 जून तकदसवीं का नतीजा घोषित कर पाएगा।बोर्ड ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षाएं10 से 22 मार्च तक कराई थी। इसमें 10 लाख 81 हजार 879 विद्यार्थी पंजीकृतहुए हैं। लाखों विद्यार्थियों को दसवीं के नतीजे का इंतजार है। बोर्ड ने पूर्व में 5 से 10 जून तक परिणाम घोषित करने की बात कही थी, लेकिन यह तिथियां निकल चुकी है।स्कूलों ने नहीं भेजे अंक-ग्रेडजून की शुरुआत तक कई स्कूलों द्वारा अंक और ग्रेड नहीं भेजने से परिणाम तैयार नहीं हो सका। बोर्ड को स्कूलोंको सूचना भेजकर डाक से अंक और ग्रेड मंगवाने पड़े हैं। अंग्रेजी विषय की कॉपियों पर बार कोडिंग की व्यवस्था भी परिणाम में विलंब की वजह बताते हैं।स्कूल खुलने में 5 दिन बाकीअन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते राज्य सरकार 20 जून से सरकारी स्कूल खोलेगी। दसवीं के विद्यार्थियों का नतीजा अब तक घोषित नहीं हुआ है। ग्यारहवीं कक्षा में उन्हें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय से संबंधित विषय लेने हैं। परिणाम में जितना विलंब होगा, उतनी ही पढ़ाई प्रभावित होगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC