राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण,जयपुर ने एक स्कूल शिक्षक का एक महीने में दो बार तबादला करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य के प्रमुख शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अधिकरण के सदस्य जस्सा राम तथा जगरूप यादव की पीठ ने यह आदेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर के भूगोल विषय के प्राध्यापक कमलेश कुमार नागर ने एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की अपील पर प्रारम्भिक सुनवाई करते हुए दिए।अपील में बताया गया है कि अपीलार्थी की नियुक्ति वर्ष 2017 में झालावाड़ जिले में हुई थी, राज्य सरकार द्वारा 4 जनवरी 2021 को झालावाड़ से हमीरपुर तबादला किया था, उसकी पालना में 6 जनवरी को अपीलार्थी ने हमीरपुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। किंतु राज्य सरकार ने 2 फरवरी 2021 को तबादला सूची जारी कर अपीलार्थी का तबादला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झालरा, टोंक में कर दिया जिसे अपील में चुनौती देते हुए कहा गया कि एक माह में दो बार तबादला दुर्भावनापूर्वक किया गया। ऐसे में यह तबादला आदेश रद्द किया जाए।अधिकरण ने सुनवाई के बाद 2 फरवरी के तबादला आदेश की क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलबकिया है।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला