जयपुर. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से
पूछा है कि क्यों न आरटीई कानून के तहत शारीरिक शिक्षा की तरह स्कूलों में
भी कला शिक्षा शुरू करने का निर्देश दे दिया जाए।
साथ ही मामले में मुख्य
सचिव, प्रमुख शिक्षा सचिव, माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक व
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग व न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह की खंडपीठ
ने यह अंतरिम निर्देश बुधवार को विमल शर्मा की जनहित याचिका पर दिया।
अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि प्रदेश में 1982 से कला शिक्षकों की
नियुक्ति नहीं हुई है और न ही कला शिक्षा की किताबें ही छपी हैं। ऐसे में
आरटीई कानून के तहत कला शिक्षा को भी शुरू किया जाए जिससे कि बच्चों में
तनाव व अवसाद को दूर किया जा सके।
याचिका में कहा कि आठवीं व दसवीं कक्षा में कला शिक्षा के नंबर दिए जा
रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को कला शिक्षा में ग्रेडिंग करने
और इस तरह की मार्कशीट जारी करने से भी रोका जाए। इसके अलावा राज्य सरकार
को निर्देश दिया जाए कि वह स्कूलों में कला शिक्षा को शुरू कर पर्याप्त
संख्या में कला व संगीत के शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी