शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के करीब तीन
हजार पद समाप्त करने के खिलाफ कर्मचारियों ने मंगलवार को डीईओ माध्यमिक
कार्यालय में प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई।
कर्मचारी तिराहे पर सभी कर्मचारी एकत्र हुए, जहां से डीईओ माध्यमिक
द्वितीय कार्यालय पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई।
डीईओ को बताया कि पद समाप्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू करना ठीक नहीं है।
कर्मचारियों ने बजट कैंप को रोकने की मांग उठाई। विरोध तेज होता देख डीईओ
सुशीला नागौरी ने एडीईओ को कैंप स्थगित करने के निर्देश दिए। कहा कि इस
संबंध में सभी संस्था प्रधानों को भी सूचना भेज दी जाए। शिक्षा विभागीय
कर्मचारी समन्वय समिति महामंत्री कमल बाबेल ने बताया कि इसके बाद कर्मचारी
वाहन रैली के रूप में जिला परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां जिला प्रमुख
शांतिलाल मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि उदयपुर के शिक्षा विभाग
कार्यालयों में करीब 80 फीसदी पद समाप्त कर दिए हैं। जिला प्रमुख ने
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से व्यक्तिगत रूप से अनुशंसा के लिए आश्वस्त
किया। प्रदर्शन में समन्वय समिति अध्यक्ष अनिल पालीवाल, गोपाल वर्मा,
प्रदीप गहलोत, राजेन्द्र श्रीमाली, हेमन्त धायभाई, हर्षवर्धन सिंह,
चंद्रप्रकाश श्रीमाली, गिरीश भम्भाणी, तुलसी बाई आदि शामिल थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग