सिटी रिपोर्टर| उदयपुर
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आंदोलन
के तहत उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान
के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों ने मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के
बाद सात सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
गया।
शेरसिंह चौहान ने बताया कि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए
एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, स्कूलों में समय बढ़ोत्तरी को
वापस लेने, प्रारंभिक शिक्षा में 70,000 रिक्त पदों को नई शिक्षक भर्ती से
भरने, प्रबोधकों का पदनाम सामान्य शिक्षक करने तथा पदोन्नत करने और
प्रशिक्षित शिक्षा कर्मी व पेरा टीचर को योग्यतानुसार स्थायी करने आदि की
मांग की गई। इसके अलावा टीएसपी व डार्क जोन में वर्षाें से कार्यरत
शिक्षकों के स्थानान्तरण सामान्य क्षेत्र में करने की भी मांग की गई।
प्रदर्शन में सतीश जैन, योगेन्द्र सिंह भाटी, चन्द्रशेखर परमार, मनोज मोची,
तुलसीराम सुथार, शिव प्रताप सिंह राणावत, गजेन्द्र शर्मा, कमलेश शर्मा,
ललित पालीवाल, रईस खान आदि शामिल थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान