कॉमर्स के विद्यार्थियों को शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) में तो
शामिल किया गया लेकिन ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के योग्य नहीं मानने के कारण
राज्यभर के हजारों विद्यार्थियों के शिक्षक बनने के सपनों पर पानी फिर रहा
है।
रीट की द्वितीय लेवल की परीक्षा में साइंस, सोशल साइंस आैर अन्य विषयों
के विकल्प थे, कॉमर्स के विद्यार्थी इन्हीं विकल्प के आधार पर रीट में
बैठे। लेकिन जिन विद्यार्थियों ने रीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली वे अब ग्रेड
थर्ड शिक्षक का ऑनलाइन फार्म नहीं भर पा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है
कि ऑनलाइन फार्म में कॉमर्स के लिए कोई ऑप्शन नहीं है, अन्य विषयों का
विकल्प है, लेकिन उसमें भी क्लिक करने पर कॉमर्स के विद्यार्थी फार्म नहीं
भर पा रहे हैं। फार्म को डिजाइन ही इस तरह से किया गया है कि कॉमर्स के
विद्यार्थी अप्लाई नहीं कर सकें।
कॉमर्स के विद्यार्थी क्या करें? कहीं भी नहीं है क्लेरीफिकेशन
बीकॉम के बाद बीएड करने वाले विद्यार्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है
कि रीट में उन्होंने अन्य विषयों के तौर साइंस आैर सोशल साइंस से आवेदन
किया था। परीक्षा पास भी कर ली, लेकिन अब थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का
ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसमें कॉमर्स के लिए कोई ऑप्शन नहीं है
आैर न ही वेबसाइट पर किसी तरह का कोई क्लेरीफिकेशन है। राज्य सरकार द्वारा
किसी तरह की कोई विज्ञप्ति भी इस बारे में जारी नहीं की गई है।
यह है विद्यार्थियों का सवाल
तो फिर बीएड के दौरान द्वितीय वर्ष में क्यों पढ़वाते हैं 5वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को
विद्यार्थियों का कहना है कि रीट क्लियर करने के बाद भी वे थर्ड ग्रेड
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के योग्य नहीं है तो फिर दो
साल के बीएड कोर्स के दौरान द्वितीय वर्ष में आखिरी के चार माह तक 5वीं से
8वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को क्यों पढ़वाया जाता है।
दोहरी नीति तो फिर कॉमर्स के लिए रीट का क्या औचित्य? | आरटीई
एक्ट-2009 के मुताबिक स्नातक के साथ बीएड धारी आैर रीट द्वितीय स्तर की
परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के पात्र हैं।
लेकिन कॉमर्स विषय से स्नातकों के लिए यह पात्रता आड़े आ रही है। कॉमर्स
स्नातक ने भले ही रीट में 100 फीसदी अंक हासिल किए हों लेकिन ग्रेड थर्ड
शिक्षक भर्ती का ऑनलाइन फार्म नहीं भर रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि
25 अगस्त है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!