बीकानेर | ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती-2016 में चार विषयों के चयनित अभ्यर्थी
नौकरी की मांग को लेकर सोमवार को छठे दिन भी शिक्षा निदेशालय के सामने डटे
रहे। दोपहर का खाना धरनास्थल पर ही खाया। दोपहर 3.30 बजे बाद आक्रोशित
अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिलने पहुंचे।
शिक्षा निदेशक के चैंबर
के बाहर अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। न्यायालय में सरकार की ओर से मजबूती
से पैरवी करने की मांग रखी। शिक्षा निदेशक ने भी प्रतिनिधिमंडल को उनकी बात
सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। लेकिन, सिर्फ आश्वासन पर ही अभ्यर्थी
धरना खत्म करने को राजी नहीं हुए। शाम 4.30 बजे तेज बारिश से शिक्षा
निदेशालय के सामने लगा अभ्यर्थियों का तंबू और बैनर उखड़ गए। बावजूद इसके,
प्रदेशभर से बीकानेर पहुंचे 380 अभ्यर्थी धरना स्थल पर ही मौजूद हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने यदि न्यायालय में हमारा पक्ष मजबूती से
नहीं रखा तो बुधवार से अनशन करेंगे।
4 विषयों के 7225 अभ्यर्थी को नहीं मिली नियुक्ति
9488 पदों के लिए हुई सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2016 में उर्दू,
पंजाबी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल
चुकी है। इसके बाद मामला न्यायालय में चला गया। जिस कारण से संस्कृत,
हिंदी, अंग्रेजी और गणित के करीब 7225 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया
अटकी हुई है। चयनित बेरोजगार अभ्यर्थी राज्य सरकार से न्यायालय में मजबूत
पैरवी की मांग को लेकर पिछले छह दिन से शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर
बैठे हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!