भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
शिक्षक भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग मंगलवार को
संपन्न हुई। इसी महीने में जिले में 689 शिक्षकों को नियुक्ति हो जाएगी।
मंगलवार सुबह 362 पुरुष अभ्यार्थियों की काउंसलिंग शहीद मेजर नटवर सिंह
शक्तावत राउमावि में उप निदेशक प्रारंभिक शिव गौड़ एवं माध्यमिक के भरत
मेहता, डीईओ प्रारंभिक डीईओ प्रारंभिक नंदलाल कुम्हार, एडीईओ प्रारंभिक
गणेशदास वैष्णव के सानिध्य में शुरू हुई। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
काउंसलिंग जारी रही। ब्लॉकवार सूची में पद रिक्त पर अभ्यर्थियों की नजर
रही। एडीईओ गणेशदास वैष्णव एवं एबीईईओ आलोक सिंह राठौड़ के अनुसार मंगलवार
को 362 अभ्यार्थियों को बुलाया था, इसमें से आठ अनुपस्थित रहे। काउंसलिंग
प्रक्रिया के दौरान अभिलाषा ओझा, पारस टेलर, दिनेश सालवी, भवानीशंकर गौड़,
कैलाश तोतला, प्रधानाध्यापक नारायण सिंह, अशोक सहित कार्मिक लगे रहे। इधर,
मंगलवार को काउंसलिंग प्रक्रिया का काम पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो गई
कि शिक्षक भर्ती 2018 में जिले को 743 पद आबंटित में से 689 शिक्षक
काउंसलिंग में शामिल हुए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों
की पदस्थापन की सूची जिला परिषद की स्थाई स्थापना समिति को अनुमोदन के लिए
बुधवार तक भेजी जा सकती है। इस समिति से अनुमोदन के बाद संभवतया इसी महीने
के अंतिम सप्ताह में चयनित शिक्षक पदस्थापित जगहों पर ड्यूटी दें सकेंगे।
इससे सरकारी स्कूलों में प्रथम लेवल के रिक्त पदों की पूर्ति होगी। वहीं
बच्चों को नए गुरुजी मिलेंगे। इतने पदों पर शिक्षकों के काबिज होने के बाद
तालाबंदी की घटनाओं पर विराम लगने की संभावना है।
स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिला परिषद को अनुमोदन के लिए भेजी सूची
36.1 डिग्री तापमान व उमसभरी गर्मी में पसीने से तरबतर होते रहे अभ्यर्थी
काउंसलिंग के अंतिम दिन भी शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा
के लिए स्कूल परिसर में ना टेंट लगाए तथा ना ही काउंसलिंग में नंबर आने तक
वेट करने के दौरान नीचे बैठने के लिए फर्श तक का इंतजाम किया। इस कारण
36.1 डिग्री तापमान में उमसभरी गर्मी में अभ्यर्थियों को पसीने में तरबतर
होना पड़ा। अभ्यर्थियों को नीचे जमीन पर ही बैठकर समय गुजारना पड़ा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!