भास्कर न्यूज | सिरोही (ग्रामीण) शहर के गांधी पार्क में रविवार को राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक
संघ, शाखा सिरोही की बैठक जिलाध्यक्ष लीलाराम मेघवाल की अध्यक्षता में
आयोजित हुई। इसमें सर्वसहमति से विद्यालय
सहायक भर्ती का सुप्रीम कोर्ट से
शीघ्र समाधान करवाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने के बारे में चर्चा की।
मेघवाल ने कहा कि विद्यालय सहायक भर्ती का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो
विद्यार्थी मित्र बेनर तले जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के
संरक्षक डॉ. उदयसिंह देवड़ा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। संघ एकजुट
होकर लड़े। सरकार को विवश करें कि सभी विद्यार्थी मित्रों को स्थाई रोजगार
मिले। महासचिव गणपतसिंह देवड़ा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में लिए गए
निर्णय अनुसार केवल विद्यार्थी मित्र संघ के माध्यम से ही लड़ाई लड़ी
जाएगी। फिलहाल तीन महीने के लिए पंचायत सहायक संघ नहीं बनाया जाएगा। चाहे
पंचायत सहायक हो या फिर वंचित विद्यार्थी मित्र सभी के हक के लिए
विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ बेनर तले आंदोलन किया जाएगा। बैठक में
कोषाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा ने कहा कि सरकार ने पंचायत सहायकों को फुटबाल
बना रखा है। हर विभाग में काम करवाने के लिए आदेश जारी होते है। जबकि,
प्रमुख शासन सचिव के आदेशानुसार केवल पीईईओ के अधीन पंचायत सहायकों को
उपस्थिति देनी है। सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष भगाराम मेघवाल, हरीश कुमार ने
विचार व्यक्त किए। इस मौके पर केपीसिंह, विक्रमसिंह राठौड़, सत्येदवसिंह
आढ़ा, हनवंतसिंह देवल, खेताराम, बाबूराम, भरत कुमार, भरतभूषण, सुरेश कुमार
आदि उपस्थित थे।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी