Important Posts

Advertisement

विद्यालय सहायक भर्ती का समाधान नहीं तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

भास्कर न्यूज | सिरोही (ग्रामीण) शहर के गांधी पार्क में रविवार को राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ, शाखा सिरोही की बैठक जिलाध्यक्ष लीलाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सर्वसहमति से विद्यालय
सहायक भर्ती का सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र समाधान करवाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने के बारे में चर्चा की। मेघवाल ने कहा कि विद्यालय सहायक भर्ती का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी मित्र बेनर तले जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के संरक्षक डॉ. उदयसिंह देवड़ा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। संघ एकजुट होकर लड़े। सरकार को विवश करें कि सभी विद्यार्थी मित्रों को स्थाई रोजगार मिले। महासचिव गणपतसिंह देवड़ा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय अनुसार केवल विद्यार्थी मित्र संघ के माध्यम से ही लड़ाई लड़ी जाएगी। फिलहाल तीन महीने के लिए पंचायत सहायक संघ नहीं बनाया जाएगा। चाहे पंचायत सहायक हो या फिर वंचित विद्यार्थी मित्र सभी के हक के लिए विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ बेनर तले आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा ने कहा कि सरकार ने पंचायत सहायकों को फुटबाल बना रखा है। हर विभाग में काम करवाने के लिए आदेश जारी होते है। जबकि, प्रमुख शासन सचिव के आदेशानुसार केवल पीईईओ के अधीन पंचायत सहायकों को उपस्थिति देनी है। सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष भगाराम मेघवाल, हरीश कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर केपीसिंह, विक्रमसिंह राठौड़, सत्येदवसिंह आढ़ा, हनवंतसिंह देवल, खेताराम, बाबूराम, भरत कुमार, भरतभूषण, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography