श्रीगंगानगर| राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा का वार्षिक अधिवेशन व
चुनाव गुरुवार को पुरानी आबादी स्थित शिक्षक भवन में संपन्न कराए गए। इस
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार का शिक्षक व शिक्षा के प्रति रवैया
अत्यंत ही नकारात्मक है।
वकील सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरियों को समाप्त कर
सरकार पूर्णतया ठेका प्रणाली लागू करना चाहती है। हरलाल ढाका ने कहा कि
शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों को एकजुटता दिखानी होगी। वक्ताओं ने आवासीय
शिविरों को गैर उत्पादक बताते हुए इनका विरोध किया। वहीं बिना नीति के
शिक्षा अधिकारियों की बाड़ेबंदी वार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अपारदर्शी
तरीके से अपनाई जाने वाली स्थानांतरण प्रक्रिया का संगठन की तरफ से विरोध
का आह्वान किया गया। भूपसिंह कूकणा ने संगठन की जिला कार्यकारिणी की वर्षभर
की गतिविधियों का विवरण व रामचन्द्र बिश्नोई ने आय व्यय का लेखा प्रतिवेदन
के रूप में प्रस्तुत किया। सभाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने सदन से पारित
करवाकर निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी सत्र 2018-19 के लिए
कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। दूसरे सत्र में
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान गुरमीत गिल व राजेन्द्र
सक्सेना ने भी संबोधित किया।
गिल जिलाध्यक्ष व राधेश्याम जिलामंत्री बने
जिला महासमिति में तेजप्रताप यादव को सभाध्यक्ष, बालकिशन गहलोत को
उपसभाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी में गुरमीतसिंह गिल को अध्यक्ष, हरभजन सिंह
को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणधीर चाहर व मूलाराम जाखड़ को उपाध्यक्ष, राधेश्याम
यादव मंत्री, रामचंद्र बिश्नोई कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य में गुरलाल
गिल, नरेंद्रकुमार रावत, कालूराम सुथार, सुनील सिंगल, सुखबीर सिंह, बंशीलाल
बिश्नोई व करीब 8 सदस्यों को शामिल किया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी
विजयकांत पाठक ने कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग