राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक बार फिर से शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति का ऐलान किया है। RPSC ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) के 5000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी हासिल करने का यह सुनहरा मौका है।
आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2018 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 16 जून है। आइए और विस्तार से जानें इन भर्तियों के बारे में। भर्तियां विभिन्न विषयों के प्राध्यापक पदों के लिए होनी है। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट (B.Ed) और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं चित्रकला विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आयु सीमा भी निर्धारित है।
सिर्फ 21 से 40 वर्ष तक की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा से रियायत नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और BC (क्रीमि लेयर) उम्मीदवारों को 350 रुपये, राज्य OBC नॉन-क्रीमि और स्पेशल BC उम्मीदवारों को 250 रुपये और राज्य के SC/ ST/ PH उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तहत होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए RPSC के वेबपोर्टल https://rpsc.rajasthan/gov.in/applyonline पर लॉगइन करें। अप्लाई करने के लिए OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराएं। OTR का इस्तेमाल आपको अपने आधार नंबर के साथ करना पड़ेगा। अभ्यर्थी के आधार का सत्यापन उसके आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोर्बाइल नंबर पर भेजे गए OTP से किया जाएगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप एप्लिकेशन प्रॉसेस फॉलो कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी