7वें वेतनमान की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने शनिवार को कुलपति कार्यालय पर धरना दिया। इसके अलावा शिक्षकों की मांग है कि मार्च 2017 मार्च के बाद रिटायर हुए लोगों को पेंशन व ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए और शिक्षक पदोन्नति योजना (सीएएस) का लाभ ज्वाइनिंग के टाइम से ही दिया जाए।
शिक्षकों के धरने में प्रोफेसर्स, विभागाध्यक्ष, डीन सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
ऑल राजस्थान यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा बीडी रावत के अनुसार सिंडिकेट ने 11 लोगों को पेंशन देने का निर्णय लिया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि अन्य 73 लोगों को यह लाभ दे दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 7वें पे कमिशन का लाभ अपने कर्मचारियों को दे दिया है, लेकिन स्टेट यूनिवर्सिटीज को नहीं दिया गया है। तीन बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया है। कुलपति बोले सोमवार को हमने एक रेगुलेशन किया है कि हम डबल बैंच के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सीएम हाउस और राजभवन तक रैली निकाल कर अपना रोष दर्ज कराएंगे। राजस्थान यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा जयंत सिंह का कहना है कि शिक्षकों की यह जायज मांगे हैं और इन्हें अविलंब पूरा किया जाना ही चाहिए।
सभी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 31 मार्च से लगातार 12 से 2 बजे तक धरना करेंगे। मांगे नहीं मानी गईं तो शिक्षक रैली निकाल कर सीएम और गवर्नर तक जाएंगे। रूटा ने कह दिया है कि परीक्षाओं का बहिष्कार करना पड़ा तो करेंगे। -डाॅ. बीडी रावत, (अध्यक्ष, ऑल राजस्थान यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन)
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!