आयकर निरीक्षक की पत्नी की तलाश कर रही गांधी नगर थाना पुलिस पति की
स्वीकारोक्ति सुन दंग रह गई। पुलिस पर अपहृत पत्नी को तलाशने में जो
निरीक्षक ढिलाई का आरोप लगा रहा था, उसने दस दिन पहले ही विवाहिता की हत्या
कर दी थी। गुजरात के वड़ौदरा में हत्या कर शव को जमींदोज कर दिया। खुलासा
के बाद पुलिस टीम पति को हिरासत में लेकर शव बरामदी के लिए गुजरात रवाना हो
गई है।
हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश एसीपी मालवीय नगर को दी गई है।
आयकर
निरीक्षक कठूमर निवासी लोकेश की शादी मुनेश फौजदार से करीब सवा साल पहले
हुई थी। लोकेश शादी के पहले से ही किसी युवती के संपर्क में था। पुलिस के
अनुसार यह बात पता होने के बावजूद लोकेश के घरवालों ने उसकी शादी कर दी।
लोकेश अभी गुजरात में पोस्टेड है। मुनेश जयपुर
के गांधी नगर में कृष्णा मार्ग में किराए से रह कर शिक्षक भर्ती की तैयारी
कर रही थी। मुनेश 11 अप्रेल से गायब थी। 12 अप्रेल को उसके ससुर ने थाने
में मुनेश के गुम होने की सूचना दी।
कई दिन पहले रची थी साजिश
लोकेश ने कई दिन पहले ही हत्या की सजिश रच ली थी। इसके लिए पहले उसने
पत्नी को खुश करने के लिए उसे स्कूटी दिलाई। कोचिंग में भर्ती कराया।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद वह पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगा उसने
उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। वह कहता था मुनेश का अपहरण हुआ है। उसकी
फुटेज भी है।
कॉल डिटेल डिलीट की
पुलिस ने बचने के लिए लोकेश ने मुनेश के मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य सभी
जानकारी डिलीट कर दी थीं। पुलिस जांच में शक लोकश पर गया। गहन पूछताछ पर
लोकेश ने पत्नी को गुजरात बुला कर हत्या करना कबूला।
प्रेमिका से शादी!
पुलिस ने बताया, लोकेश ने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए मुनेश की हत्या
की साजिश रची। लोकेश ने मुनेश को फोन कर कहा, एक मामले को लेकर उसे खतरा
है। उसने अपने मित्र को जयपुर भेज मुनेश को बुला लिया। लोकेश ने वड़ौदरा
में मुनेश की गला दबा हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!