अजमेर
दो वर्षीय पीटीईटी एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए. बी.एड./बी.एससी.
बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 के ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी
हो गई है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय फार्म की जांच में जुटा है।
यह काम जल्द पूरा हो जाएगा।
समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पीटीईटी और चार वर्षीय
इंटीग्रेटेड बीए/बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा 13 मई को होगी। ऑनलाइन फार्म
24 जनवरी से भरने शुरू हुए थे। इसकी अंतिम तिथि 23 अप्रेल रखी गई थी।
सीनियर सेकंडडरी की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों ने बी.ए. बी.एड और बी.एससी.
बी.एड. पाठ्यक्रम और स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे
अभ्यर्थी ने बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के फार्म भरे हैं। फार्म की जांच
शुरू हो चुकी है।
13 मई को होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय राज्य में दो पारियों में दो
वर्षीय पीटीईटी एवं चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड.
प्रवेश पूर्व परीक्षा का आयोजन करेगा। संभवत: मई की शुरूआत में प्रवेश पत्र
वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
3 लाख से ज्यादा फार्म
विश्वविद्यालय को चार वर्षीय
और दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए 3 लाख से ज्यादा ऑनलाइन फार्म मिलने की
उम्मीद है। करीब 2.80 लाख स्टूडेंट्स ने दो
वर्षीय पीटीईटी और 65 हजार
से ज्यादा स्टूडेंट्स ने चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए फार्म भरे हैं। यह
संख्या पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल करीब 2.84 लाख स्टूडेंट्स ने
पीटीईटी के एग्जाम के लिए फार्म भरे थे।
टीचर बनना पहली प्राथमिकता
प्रतिस्पर्धा के दौर में
भले ही कई जॉब ऑप्शन मौजूद हों लेकिन टीचर बनना आज भी नौजवानों की पहली
प्राथमिकता है। एक तो टीचिंग जॉब आसान है।
दूसरे शिक्षा विभाग से मिलने
वाली गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां, राजकीय अवकाश, शैक्षिक सम्मेलन की
छुट्टी और व्यक्तिगत आकस्मिक अवकाश जैसी सुविधाएं अन्य विभागों में नहीं
हैं। इसके अलावा ज्यादातर शिक्षकों की मंशा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में
तैनाती की रहती है। शहरी क्षेत्र में निजी स्कूल होने से
सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम होती है।
इसके बाद रीट परीक्षा है खास
पीटीईटी के बाद शिक्षक
बनने के लिए अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा पास करनी जरूरी है। यह परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराता है। सरकार ने रीट को
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की पात्रता बनाया है। इस साल बोर्ड ने 11 फरवरी को रीट परीक्षा कराई थी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!