जिले में तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2012 एवं 2013 के
पदस्थापित 447 शिक्षकों का स्थायीकरण करने की अभिशंषा मंगलवार को की गई।
जिला परिषद में जिला प्रमुख सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला
स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, डीडवाना एडीएम बलवंत
सिंह, प्रारंभिक डीईओ रजिया सुल्ताना उपस्थित रहे। बैठक में तृतीय श्रेणी
अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा- 2012 एवं 2013 के पदस्थापित 447 शिक्षकों को
स्थाई करण करने का अनुमोदन कर दिया है। शिक्षकों के स्थाई करण का मामला
पिछले लंबे समय से लम्बित चल रहा था, ऐसे में पंचायतीराज भर्ती 2012 के
शिक्षकों का स्थाई करण होने से राहत मिलेगी। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी
अधिकारी चौधरी ने बताया कि जिला स्थापना समिति की बैठक में तृतीय क्षेणी
अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2012 के 60, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2013 के
लेवल-प्रथम 200 तथा लेवल-द्वितीय के 187 पदस्थापित शिक्षकों को स्थाई करण
किया गया। वहीं इस मौके पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2016 के लेवल-प्रथम
की प्रतीक्षा सूची द्वितीय के 3 तथा तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती-2013 के 10
अभ्यर्थियों का अध्यापक पद पर चयन किया गया। वहीं कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013
के 09 अभ्यर्थियों का कनिष्ठ लिपिक पद पर चयन किया गया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान