प्रदेश में सियासी गणित का जोड़-तोड़ भले ही जो भी रहता आया हो, लेकिन बड़ी समानता यह है कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस सरकार चुनावी साल में हमेशा भर्तियों की भरमार रहती है।
यह साल बेरोजगारों के लिए वरदान बनकर आता है। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2013 में डेढ़ लाख से ज्यादा भर्तियां निकाल दीं। इस बार वर्तमान भाजपा सरकार भी सवा लाख से ज्यादा भर्तियों के टारगेट के साथ बंपर भर्तियों की राह पर है। इन दिनों राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा बोर्ड सहित विभिन्न विभागों में एक के बाद एक धड़ाधड़ भर्तियां निकल रही हैं।
भास्कर ने वर्तमान चुनावी साल और पिछली सरकार के चुनावी साल की भर्तियों का विश्लेषण किया तो चौंकाने वाला पहलू सामने आया। पिछली बार 1.60 लाख भर्तियां निकली थीं। हालांकि उनमें कई ऐसी रहीं जो आधी-अधूरी ही रहीं। एलडीसी, थर्ड ग्रेड शिक्षक जैसी भर्तियों में निकले पदों पर आज भी विभिन्न कारणों के चलते साै फीसदी नियुक्तियां पूरी नहीं हो पाई। शिक्षा सहायक भी भर्ती को निरस्त करते हुए वर्तमान सरकार ने नई भर्ती में मर्ज किया। चुनावी साल का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहता है कि जितनी भर्तियां सरकारें एक साल में निकाल देती हैं, उसकी आधी भी शुरुआती चार सालों में नहीं आ पातीं। पिछली सरकार के समय शुरुआती चार साल में बमुश्किल 50 हजार भर्तियां हो पाईं, लेकिन जिस साल चुनाव थे तब 1.60 लाख नई भर्तियां निकल आई। वर्तमान सरकार में भी कुछ इसी तरह की स्थिति है।
2013 हो या 2018....। भाजपा हो चाहे कांग्रेस सरकार, जिस साल चुनाव... उसी साल भर्तियां
जितनी भर्तियां चुनावी साल में निकलती हैं शुरुआती 4 सालों में उसकी आधी भी नहीं
सरकारों को कैसे आखिरी साल ही याद आते हैं बेरोजगार
2013 | कांग्रेस सरकार
भर्ती पद
पंचायतीराज एलडीसी ग्रेड द्वितीय 19500
थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 20,000
स्कूल व्याख्याता भर्ती 4500
शिक्षा सहायक 33500
आरपीएससी एलडीसी ग्रेड द्वितीय 7500
एनआरएचएम 31209
पटवारी 2271
सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 9447
कनिष्ठ लेखाकार भर्ती 3500
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 12178
खान विभाग, कांस्टेबल 1000
वनरक्षक भर्ती 1800
आरएएस 723
सूचना सहायक 6300
पूरे 5 साल समयबद्ध तरीके से हों भर्तियां
2018 | भाजपा सरकार
भर्ती पद
पशुधन सहायक 2077
संस्कृत शिक्षा विभाग 1800
प्रधानाध्यापक 1200
सूचना सहायक 1302
महिला सुपरवाइजर 180
कर सहायक 162
संगणक 400
उद्योग विभाग 97
कांस्टेबल 20000 (प्रस्तावित)
थर्ड ग्रेड शिक्षक 54000 (प्रस्तावित)
सैकंड ग्रेड शिक्षक 9000 (प्रस्तावित)
शिक्षा फ़र्स्ट ग्रेड 55000 (प्रस्तावित)
एलडीसी 15000 (प्रस्तावित)
आरएएस 1000 (प्रस्तावित)
राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.के.एल. कमल का कहना है कि सरकार चाहे जिसकी भी हों, भर्तियों का समयबद्ध शिड्यूल होना चाहिए। नियमित रूप से नौकरियां मिलती रहें। सिर्फ चुनावी साल में ही कुछ माह के भीतर एक साथ बंपर भर्तियों से बचा जाना चाहिए। यदि किसी तरह भर्ती कानूनी अड़चनों में भी फंसती है तो इसके लिए सरकार के पास भी पूरा मौका होना चाहिए।
सवा लाख से ज्यादा भर्तियां होनी हैं।
...लेकिन इसका खामियाजा बेरोजगारों को भुगतना पड़ता है
क्योंकि...पिछली सरकार के चुनावी साल की भर्तियां पूरी ही नहीं हो पाईं
शिक्षा सहायकपिछली सरकार की यह भर्ती बोनस अंकों के विवाद के चलते कोर्ट में पहुंची। नई सरकार ने इसे विद्यालय सहायक के नाम से निकाला। कानूनी पेचीदगियों के चलते अब तक पूरी नहीं हो पाई।
एलडीसी ग्रेड सैकंड इस भर्ती में भी बोनस अंकों का विवाद अरसे तक चला। अब भी करीब 15 फीसदी नियुक्तियां बाकी।
थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती- आरटेट अंक प्रतिशत के विवाद ने अटकाया। फिलहाल करीब 10 फीसदी नियुक्तियां बाकी।
बेरोजगार इंतजार करता रहे और भर्तियां पूरी होने का नाम ही न लें..यह ठीक नहीं है। जो भर्ती निकलें, ग्राउंड लेवल पर आएं यह सुनिश्चित होना चाहिए। -प्रो. वी.एस. व्यास, पूर्व सदस्य, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद
सरकार के दिशा-निर्देशों पर हम तेजी से भर्तियों के आवेदन मांग रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। -बी.एल. जाटावत, चेयरमैन, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रा. चयन बोर्ड
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सर सलामत तो पगड़ी पचास...सब बोले, डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही अंतिम विकल्प नहीं
- नागौर में गुरु ने शिष्यों ने मांगी अनोखी गुरु दक्षिणा