राजसमंद/आईड़ाणा. स्कूलों में पासबुक के बढ़ते प्रयोग
की लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कठोर रूख अपनाया हैं। राज्य
परियोजना निदेशक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर
ने मंगलवार को समस्त उपनिदेशकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, अतिरिक्त जिला
परियोजना
समन्वयकों एवं संस्था प्रधानों को आदेश जारी कर विद्यालय में
पासबुक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभाग
का मानना है कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों में विषय की
समझ विकसित करने के प्रति स्कूल शिक्षा विभाग प्रतिबद्ध है। विभाग का यह भी
प्रयास है कि विद्यार्थी रटन्त प्रणाली को छोडक़र विभिन्न विषयों की मूल
अवधारणा व संकल्पना को समझे, जिससे न केवल परीक्षाओं में बेहतर परिणाम
हासिल कर सके बल्कि व्यावहारिक रूप से इस ज्ञान का उपयोग भी कर सके। नेशलन
अचिवमेट सर्वे एवं स्टेट लेवल अचिवमेंट सर्वे तथा अन्य संस्थाओं द्वारा
गुणात्मक उपलब्धि सर्वे में भी विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान, समझ, कौशल
एवं व्यावहारिक उपयोग पर आधारित प्रश्न होते हैं। विभाग ने शिक्षकों को
निर्देशित किया कि वो पाठ्यपुस्तक में पढ़ाये जाने वाली विषयवस्तु से
संबंधित स्वरचित प्रश्नों के अधिकाधिक अभ्यास करावें। अब विद्यालयों में
पासबुक का प्रयोग न हो बल्कि विद्यार्थी एवं शिक्षक पाठ्यपुस्तकें एवं
प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकों का ही प्रयोग करें। विभाग ने राजकीय विद्यालयों
में पासबुक का प्रयोग वर्जित कर दिया है। विद्यालय समय में किसी शिक्षक एवं
विद्यार्थी के पास पासबुक पाई तो संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक
कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
इसलिए हुआ जरूरी
कक्षाओं में स्वरचित प्रश्नों का
अभ्यास नहीं होने एवं पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों का पासबुक से हल करने की
प्रवृति से हर बच्चे के बैग से पासबुक मिलती है। वहीं पासबुक विक्रेताओं
द्वारा सत्रारम्भ में विद्यालयों में शिक्षकों को पासबुक की एक स्पेशी मेन
कॉपी भी दी जाती। वहीं परीक्षा के दिनों में डेस्क वर्ग से अभ्यास करवाया
जाता है। जिससे विद्यालयों में पाठ्पुस्तकों की तुलना में बासबुक एवं
डेस्कवर्के का बोल बोला बढ़ गया है। इसमें पासबुक छापने वाले मोटी रकम कमाते हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग